फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Priest found dead in the temple

Chandauli : मंदिर में मृत मिला पुजारी, गले पर थे काले निशान; ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 08 May 2024 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 12:37 AM IST
सार

वह कुर्सी पर बैठा हुआ था। गले में गोल काला निशान होने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Chandauli: Priest found dead in the temple
खुलासे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के मद्धुपुर स्थित मंदिर परिसर में मंगलवार की रात पुजारी का शव मिला। वह कुर्सी पर बैठा हुआ था। गले में गोल काला निशान होने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मद्धुपुर निवासी रंगनाथ सेठ (42) अविवाहित थे। वे अकेले ही रहकर गांव के शिव मंदिर में पूजा पाठ करते थे। मंगलवार की रात करीब दस बजे पड़ोस का रहने वाला एक युवक मंदिर परिसर में पहुंचा। उसने पुजारी को कई बार आवाज दी लेकिन पुजारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। युवक जब नजदीक पहुंचकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुजारी के लिए गले मे बड़े घेरे के रूप काला निशान है।ऐसे में लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।इस बाबत सदर इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed