फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Police Major action of Smuggler arrested with 253 grams of heroin

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, 31.62 लाख रुपये की खेप बरामद

Wed, 22 Jul 2026 06:05 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 06:05 PM IST
सार

Chandauli News: पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम टांडाकला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास घेराबंदी कर 253 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Chandauli Police Major action of Smuggler arrested with 253 grams of heroin
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस और एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की शाम 253 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 31.62 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


क्या है मामला
बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर थाने की पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम टांडाकला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने सोनबरसा, टांडाकला निवासी जगदीश सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह को धर दबोचा। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी जगदीश सिंह ने शोर मचाकर भ्रमित करने का प्रयास किया लेकिन टीम ने नायब तहसीलदार दिनेश कुमार शुक्ला की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई।  आरोपी के हाफ पैंट की कमर में छिपाई गई काली पॉलिथीन से 253 ग्राम कथित हेरोइन और 1,100 रुपये नकद बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कैथी (वाराणसी) से मादक पदार्थ लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचता था। बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज र उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed