फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

दुकानदारों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा- डॉ. महेंद्र

Sun, 12 Jan 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शनिवार को पीडीडीयू नगर में दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि दुकानों नहीं तोड़ा जाएगा। कहा कि विकास के लिए चार सौ दुकानदारों को उजाड़ दिया जाए, इसके बजाए कोई विकल्प ढूंढा जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से नगर के बाजार में फ्लाईओवर बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुकानें तोड़कर विकास करने की मंशा नहीं है। दुकानों को तोड़ने के बजाय यहां पिलर पर प्लाईओवर बनाए जाने का प्रयास होगा। इसे जाम की समस्या भी समाप्त हो जाएगी वहीं दुुकानें भी बच जाएंगी। बताया कि पालिका की ओर से लीज बढ़ाने के बाबत पत्र शासन को भेजा गया है। भरोसा दिलाया कि इसे मामले में वह भी आगे कार्य करेंगे ताकि सब कुछ ठीक हो जाए। डॉ. महेंद्र पांडेय की ओर से मिले इस आश्वासन के बाद दक्षिणी पटरी के दुकानदारों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। बता दें कि दक्षिणी पटरी की लीज समाप्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने नगर के 150 सौ से अधिक दुकानदारों को दुकानें हटाने के बाबत नोटिस दिया था। तब से हर दिन दुकानें टूटने के भय में रह रहे दुकानदारों को रोजी-रोटी खोने का डर सता रहा था। इस मौके पर विधायक साधना सिंह, चेयरमैन संतोष खरवार, अखिल पोद्दार, आलोक वरुण, मनीष गुप्ता, सुमित भारूका, सुयश भारूका, परमजीत सिंह, शिवगोपाल, केदारनाथ कयाल, दयाराम यादव, नंदी, कमल कयाल, राणा प्रताप सिंह, जैनेंद्र, भारत चौहान, पारस चौहान, संजय चौहान मौजूद रहे। संचालन आशीष गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

नगर में जाम और स्टेशन के सामने सड़क किनारे पक्की दुकानें हैं। इसकी लीज भी खत्म हो चुकी है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने तकरीबन 150 दुकानदारों को दुकान खाली करने और तोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस भेजा गया है। इससे दुकानदार काफी परेशान हैं। इस बाबत शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने व्यवसायियों के साथ मिलकर बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ाव। कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पड़ाव चौराहे पर गरीबों और असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। भाजपा के पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवशंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में कंबल वितरण किया गया।

शनिवार को करीब तीन बजे सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पड़ाव पहुंचे। पहले वहां शिवशंकर सिंह पटेल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के जलीलपुर, मढिया, बहादुरपुर, सेमरा, चौरहट, बखरा, कुंडा सहित कई गांवों से आए गरीबों, असहायों और जरूरत मंदकरीब 21 सौ लोगों में कंबल वितरित किया। इस मौके पर डॉ. पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सभी के लिए विकास कर रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। इस मौके पर प्रमोद पटेल, निसार खां, रामप्रकाश पांडे, प्रभु प्रजापति, रमेश प्रधान, शिवदास प्रभात पटेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed