{"_id":"5e010d4b8ebc3e87df028a53","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns501292046","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद न होने पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद न होने पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को फटकारा
विज्ञापन
सकलडीहा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम विजय नरायन सिंह ने सोमवार को धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान धानापुर में खरीदारी कम होने पर विपणन निरीक्षक को फटकार लगाई। रिपोर्ट डीएम को भेजने को कहा।
नवंबर माह से धान की खरीद शुरू की गई है। इसमें धानापुर, सकलडीहा और चहनियां क्रय केंद्रों पर खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही प्रतिदिन खरीदारी की रिपोर्टिंग करने को बताया गया है। इसके बाद भी खरीदारी की कोई सूचना ऐरिया मार्केटिंग अधिकारी और हाट निरीक्षक द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसको देखते हुए डीएम के निर्देश पर एसडीएम विजय नारायण सिंह तीनों क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। धानापुर में खरीदारी कम होने पर ऐरिया मार्केटिंग आफिसर और हाट निरीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा कि इसके बारे में डीएम को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय मार्केटिंग अधिकारी श्वेता पांडेय, सकलडीहा हाट निरीक्षक शालिनी पांडेय, चहनियां हाट निरीक्षक सुशील कुमार सिंह और धानापुर प्रभारी सागर प्रसाद रहे।
सकलडीहा। क्षेत्रीय विधायक प्रभुनरायन सिंह यादव ने सोमवार को कस्बे में जल भराव की समस्या को देखा। इस दौरान जल्द ही इसकी सफाई कराने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि जल भराव की समस्या को लेकर सपाई प्रदर्शन करेगे।
विज्ञापन
सकलडीहा कस्बा में जल भराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे व्यापारियों और राहगीरों को आवागमन में मुश्किल होती है। जगह जगह नाले और सड़क पर कब्जा कर लिया गया है। पूर्व में सपा नेताओं ने जल भराव की समस्या को देखते हुए धरना प्रदर्शन भी किया था। बावजूद इसके अब तक सड़क और नालों
की मरम्मत तो दूर गड्ढ़े को पाटा भी नही गया। इसी को देखते हुए सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सोमवार की सुबह जल भरॉव वाली स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद पीडब्लूडी के अधिकारियों को फोन लगाकर चेताया कि 24 तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 25 को सपा कार्यकर्ता डॉ. आंबेडकर स्थल पर धरना पर बैठेंगे। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, सिंटू यादव रहे।