{"_id":"5dfe70a58ebc3e87e75c1515","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns5009356163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपितों पौधों की करें नियमित देखभाल: सीडीओ 19-43-00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपितों पौधों की करें नियमित देखभाल: सीडीओ 19-43-00
विज्ञापन
चंदौली। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि प्रत्येक संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि जनपद में जो वृक्षारोपण हुआ है वे पौधे जीवित रहें इसके लिए समय-समय पर देखरेख कराया जाए।
इस दौरान सीडीओ ने कहा कि शासन ने जनपद में 2020-21, 2021-22 एवं 2023 में कराये जाने वाले वृक्षारोपण का विभागवार लक्ष्य निर्धारित किया जा चुका है। वर्ष 2020-21 में कराये जाने वाले वृक्षारोपण का जिला वृक्षारोपण समिति अन्तर्विभागीय टीम का गठन कर स्थलों का चयन एवं सत्यापन करने की कार्रवाई करेंगे। कहा कि गंगा किनारे ग्रामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्य योजना तैयार करने, वार्षिक कार्ययोजना के तहत कराये जाने वाले कार्यों, जिला गंगा समितियों को पुनर्जीवित कर गंगा ग्रामों में वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नगर पंचायतों एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रबंधन के संबंध में ठोस कार्यवाही करें। नदियों में होने वाले प्रदूषण विशेषकर गंगा नदी एवं औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण का निस्तारण के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी समुचित कार्यवाही करें। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह रहे।