{"_id":"5de80b5d8ebc3e550115f6b8","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns498021954","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना सरकार की निकाली शवयात्रा, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना सरकार की निकाली शवयात्रा, पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक से दुष्कर्म कर हत्या करने के विरोध में धरना प्रदर्शनों का दौर जारी है। बुधवार को अलग अलग इलाकों में कैंडल मार्च निकाला गया मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा कस्बा में तेलंगाना सरकार के खिलाफ शवयात्रा निकाली और पुतला दहन किया।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तेलंगाना सरकार का प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाला। पूरे कस्बा में भ्रमण करते हुए सकलडीहा सधन तिराहा पर पूतला फूंक कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना सरकार से इस्तीफा की मांग की। इस मौके पर विनय पांडेय, विद्या सागर, कुंदन सिंह, अवनीश पांडेय, सौरभ सिंह, अमित तिवारी, भोलू सिंह, रुद्रपाठक, निखिल कुमार, आशुतोष, रितेश तिवारी, रोहित पांडेय रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार आल इंडिया मजलिस इत्तेहाद मुस्लिमिन कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कस्बा में कैंडल मार्च निकाला। नरौली मोड़ से शहीद पार्क तक कैडिल मार्च के बाद मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर हाजी इनाम खान, राजेश यादव, रूस्तम खान, डॉ.मकसूद खान, वसीम अहमद, तबरेज खान, आरिफ खान, जितेन्द्र रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार हैदराबाद में युवती से दुष्कर्म और हत्या से नगर के युवाओं ने आक्रोश है। बुधवार को युवाओं ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर मौन विरोध दर्ज कराया। मार्च गांधी पार्क के शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण के बाद गांधी पार्क में पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान मुश्ताक अहमद खान, विष्णु जायसवाल, आर्यन त्रिपाठी, शुभम मोदनवाल, मनोज जायसवाल, सत्यम, गौतम, अनित, सोनू, संदीप, विवेक, अभिषेक, लकी जायसवाल रहे।