फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

चार किसानों पर मुकदमा, हारर्वेस्टर सीज

Thu, 05 Dec 2019 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
chandauli  news
चंदौली। सदर एसडीएम ने धान की फसल कटाई के बाद खेत में पराली जलाने के आरोप में बुधवार की शाम सैयदराजा थाना क्षेत्र के चार किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं सैयदराजा थानाक्षेत्र के औरईया गांव में बगैर अतिक्ति रिपर लगाए धान की फसल की कटाई कर रहे एक हार्वेस्टर मशीन को सीज करा दिया। वहीं अधिकारियों की सख्ती के चलते किसानों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

धान की पराली जलाने से रोकने के लिए बुधवार को सदर एसडीएम हीरालाल सैयदराजा थाना क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान वह किसानों से जिला प्रशासन का सहयोग करने तथा रिपर लगाकर ही कंबाइन मशीन से फसल की कटाई के लिए निर्देश दिया। लेकिन इस दौरान एसडीएम को सूचना मिली कि क्षेत्र के औरईया गांव के कुछ किसान धान की फसल की कटाई के बाद खेत में पराली जला रहे है। जानकारी के बाद एसडीएम हरकत में आ गए और औरईया पहुंच गए। यहां खेत में पराली जलते देख उन्होने औरईया के जयप्रकाश सिंह उर्फ बकाटू, प्रेमशंकर सिंह, मंगरु सिंह तथा भतिजा के विनोद सिंह के खिलाफ सैयदराजा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं औरईया के कुबेर सिंह के खेत में बगैर अतिक्ति रिपर लगाए फसल की कटाई कर रहे एक हारर्वेस्टर मशीन को सैयदराजा थाने में सीज करा दिया। बताया कि किसान पराली के निस्तारण की व्यवस्था करें। अगर कोई किसान खेत में पराली जलाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed