{"_id":"5ddc26cf8ebc3e54d446fe2e","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns496196678","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में छात्रों ने सीखा योग और प्रणायाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में छात्रों ने सीखा योग और प्रणायाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। स्वस्थ भारत समृद्ध भारत योजना के तहत जिले के माध्यमिक विद्यालयों को योग के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित करने के उद्देश्य से सोमवार की सुबह विशेष कार्यशाला की शुरूआत नगर पालिका इंटर कॉलेज से हुआ। शिविर के पहले दिन छात्रों ने योग और प्रणायाम का अभ्यास किया। शिविर की शुरूआत जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ल और योग आचार्य राजेश योगी व कॉलेज के प्रधानाध्याचार्य डॉ. महेन्द्र कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में योग आचार्य राजेश योगी ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के मध्य विशेष प्राणायाम और योगासन का प्रदर्शन किया। उन्होंने योग से होने वाले लाभों को बताया गया। योगाचार्य ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम जिला प्रशासन व जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से सभी माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर पूरे जनपद के छात्र छात्राओं के द्वारा एक विशेष योग का जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बताया कि योग से निरोग रहने का प्रमुख साधन है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए डॉ. महेन्द्र कुमार पांडेय ने भी छात्रो को योग के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर मोहम्मद फिरोज खान, मयंक मोहन सिंह, राजीव कुमार सिंह, रविशंकर शर्मा, अरुण कुमार, सुरेश चंद्र सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन अंसारी, अमल कुमार सिंह, मुकेश चौबे, छांगूर सिंह, मोहम्मद शरीफ, दशरथ सिंह, आरके जैन, मुसाफिर मिश्र, केडी बाबू रहे। संचालन इंद्रजीत शर्मा ने किया।