फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

आपसी समन्वय से हार को जीत में बदलें खिलाड़ी

Mon, 25 Nov 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। प्राथमिक विद्यालय जमुनीपुर के परिसर में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को विभिन्न टीमों ने अपना दमखम दिया। दूसरे दिन के खेल का आरंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त भूमि संरक्षण अधिकारी रामकेश सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलों से हमें एकजुकता की ताकत का भी ऐहसास होता है। वही टीम खिताब हारी हुई बाजी को जितती है, जिस टीम के खिलाड़ियों के बीच एक-दूसरे को समझने की सूझबूझ हो। समन्वय से हारी हुई बाजी को जीत में बदला जा सकता है। कुछ ऐसा ही मानव जीवन में भी है, यदि हमारे बीच आपसी समन्वय हो तो विषम हालात से आसानी से निकला जा सकता है। कहा कि खेल से इंसान शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होता है। यह एक अच्छे व्यायाम की श्रेणी में आता है। आज के तनाव भरे जीवनशैली में स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को किसी न किसी खेल गतिविधि से जुड़े रहना चाहिए। तीसरे दिन आरा व भरझा टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आरा की टीम पांच प्वाइंट बनाकर विजयी। इसके अतिरिक्त नई बाजार, दिघवट, बलिया, छपरा, करहिया व गाजीपुर की टीमों ने अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ा मुकाबला दिया। इस दौरान भरत सिंह,अमित सिंह, डब्लू सिंह, चुनमुन सिंह, विकास सिंह, पंचम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed