फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

छुट्टा पशुओं को ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में किया बंद

Tue, 19 Nov 2019 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
chandauli  news
चहनियां। छूट्टा पशुओं के फसलों को नष्ट किए जाने और पशुओं को आश्रय स्थल में न रखे जाने से नाराज होकर मुहम्मदपुर रामगढ़ के ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह चालीस पशुओं को पकड़ कर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। स्कूल खुलने के समय पर पहुंचे अध्यापकों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बीडीओ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पशुओं को सर्वानंदपुर और पपौरा में बने पशु आश्रय स्थलों पर पहुंचाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। स्कूल परिसर में पशुओं को रखने की वजह से स्कूल बंद रहा और पढाई नहीं हुई।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं की देख भाल के लिए जगह जगह पशु आश्रय स्थल बनाए गए हैं। बावजूद इसके प्रशासन की लापरवाही से पशुओं को आश्रय स्थल तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। गांव में छुट्टा पशु घूम रहे हैं और फसलों को नष्ट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत ब्लाक प्रशासन से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर सोमवार की सुबह छह बजे से ग्रामीणों ने छुट्टा घूम रहे 40 पशुओं को एकत्र किया और उन्हें प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पहुंचा कर बहर से गेट बंद कर दिया। विद्यालय खुलने के समय प्रधानाध्यापक धर्मदेव मिश्र पहुंचे और स्कूल परिसर में पशुओं को देखा तो खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र मौर्य को सूचना दी। बीईओ ने ब्लाक और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। स्कूल न खुलने और पशुओं को बंद होने की सूचना पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी पांडेय, बीडीओ आशा देवी, चहनिया पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभान सिंह, सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल, बलुआ थानाध्यक्ष अतुल नरायन सिंह आदि पहुंच गए। दोपहर एक बजे पशुओं को बांध कर सर्वानंदपुर और पपौरा स्थित पशु आश्रय स्थल पहुंचाया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। इस संबंध में बीडीओ आशा देवी ने कहा कि पशुओं को पशु आश्रय स्थल पहुंचाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed