फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

कर्मचारियों के पीएफ घोटले में सरकार के उर्जा मंत्री दे इस्तीफा

Wed, 06 Nov 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा प्रदेश की जनता ने नकार दिया। वहींमहाराष्ट्र में सहयोगी दल शिवसेना भी नकार रही है। इस सरकार में पुलिस को न्याय के लिए आंदोलन कर गुहार लगानी पड़ रही है। इसके लिए भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है। वहीं प्रदेश में कर्मचारियों के पीएफ घोटले में सरकार के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त बातें प्रियंका गांधी के सलाहकार समिति के सदस्य व पूर्व विधायक अजय राय ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए 15 नवंबर तक आंदोलन चलाया जा रहा है। इसमें छह व सात नवम्बर को ब्लाक, तहसील, कचहरी और कालेजों में पर्चा वितरण किया जाएगा। वहीं आठ व नौ नवम्बर को आर्थिक मंदी के विरोध में जिला, शहर, ब्लाक, वार्ड स्तर पर नुक्कड़ नाटक व सभा आयोजित की जाएगी।10 नवम्बर को बेरोजगारी के खिलाफ बर्तन के साथ जिले के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस और मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर शिक्षण संस्थानों में महंगी शिक्षा, निजीकरण, बेरोजगारी के साल पर वार्ता की जाएगी। साथ ही 12 व 13 नवम्बर को किसानों की समस्याओं बिजली दर वृद्धि, कर्जमाफी, फसल का मूल्य आदि को लेकर चौपाल कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त 14 नवम्बर को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर नेहरू के सपनों का भारत विषय पर सेमीनार होंगे और 15 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं इसके पूर्व मुख्यालय स्थित चंद्रा त्रिपाठी भवन में कांग्रेसियों संग भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। वहीं इसके पूर्व पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में पंडित कमलापति के मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में 15 नवम्बर तक होने वाले कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए अग्नि परीक्षा है। इस दौरान मधुराय, डा. नारायणमूर्ति ओझा, डा. सुल्तान खां, सतीश बिंद, रामजी गुप्ता, रामानन्द यादव, अरूण द्विवेदी, तौफीक खान, राजेंद्र गौतम, राममूरत गुप्ता, अशोक यादव, मुनीर खां, दुर्गादत्त त्रिपाठी, शाहिद तौसिफ, एखलाक अहमद उपस्थित रहे। अध्यक्षता धर्मेंद्र तिवारी और संचालन शशिनाथ उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed