{"_id":"5dbf25ce8ebc3e015b67c80c","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns492338610","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण सामग्री देख एमएलसी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण सामग्री देख एमएलसी नाराज
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र के गौरइया गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत पर रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान खराब गिट्टी व बालू देख उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी शिकायत अधिकारियों से की। बाद में उन्होंने निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप कराए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया ।
क्षेत्र के गौरइया गांव में आगंनबाड़ी केंद्र का निर्माण हो रहा है। निर्माण में खराब समाग्री इस्तेमाल होने की शिकायत ग्रामीण कई बार अधिकारियों से कर चुके है। बावजूद इसके निर्माण कार्य गुणवत्ता परक नहीं हो रहा है। रविवार को क्षेत्र में पहुंचे यूपी बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य से लोगों ने इसकी शिकायत की। लोगों की शिकायत पर एलएलसी निर्माण निर्माण कार्य देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां पड़ा बालू व गिट्टी की खराब गुणवत्ता देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद निर्माण में इस्तेमाल हो रहे खराब मैटेरियल के बाबत उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया साथ ही निर्देशित किया कि आगंनबाड़ी निर्माण मानक के अनुरूप होना चाहिए। बाद में उन्होंने लोगों से कहा यदि इसके बाद भी निर्माण कार्य में खराब मैटेरियल का इस्तेमाल होता है तो उन्हें अवगत करायें, इसकी शिकायत शासन से की जाएगी।