{"_id":"5dbf251c8ebc3e017f1e86ed","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns492292949","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के प्रकोप से दहशत में ग्रामीण, दवा छिड़काव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के प्रकोप से दहशत में ग्रामीण, दवा छिड़काव की मांग
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र में डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने डेंगू मच्छरों को मारने के लिए उपाय किए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है। पिछले दिनों हुई बरसात से क्षेत्रों में जगह-जगह भरे पानी में पनपे डेंगू की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो चुकी है।
क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बरसात में पानी की निकासी नहीं होने से जगह-जगह भरे पानी के चलते अब उसमें डेंगू के मच्छर पनपने लगे है। जिसमें की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे है। वहीं सही तरीके से उपचार नहीं मिलने से लोगों की मौत भी हो जा रही है। डेेंगू बुखार से पीड़ित नागेपुर गांव निवासिनी सरिता (26) की शनिवार को मौत हो गई। इसके पूर्व फुल्ली गांव में डेेंगू बुखार से पीड़ित पसंत राम की पुत्री आंचल (09) की 19 अक्तूबर और बुद्धुराम के पुत्र किशन (12) की 21 अक्तूबर को मौत हो हुई गई। जबकि ईटवा गांव के महेंद्र यादव की पत्नी उषा यादव (44) भी डेंगू बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ चुकी है। वहीं नईबाजार निवासी बाला अंसारी का 23 वर्षीय पुत्र डेंगू की चपेट में है वहीं सरेहुआ कला गांव में 18 वर्षीय बड़ेलाल राजभर का पुत्र बलिराम भी डेंगू बुखार से पीड़ित है। सपा नेता सेचन सिंह यादव, ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव, सिंटू यादव आदि ने जिला प्रशासन से गांव में डेंगू मच्छरों को मारने के लिए उपाय किए जाने की मांग की है। इस बावत सीएचसी अधीक्षक डा. योगेन्द्र दास ने बताया कि शीघ्र ही गांव में फागिंग अभियान शुरू कराया जाएगा।