फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 13 Oct 2019 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर लोकमनपुर गांव के समीप शनिवार की शाम चार बजे के लगभग ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव निवासी रवि सिंह के पुत्र विजय सिंह उर्फ सोनू (36) किसी कार्यवश बाइक से सैयदराजा बाजार आ रहे थे। उसी समय चंदौली से गाजीपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वे ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। गंभीर रूप से घायल रवि ने कुछ देर छटपटाने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित वहां से भाग निकला। युवक की मौत के बाद वहां आसपास के लोगों व अन्य राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में कर लिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में रोना-पीटना मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। उनको छह वर्षीय पुत्र व तीन वर्षीय पुत्री है। उनकी पत्नी व बच्चों का का रोते-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं युवक के मौत की खबर सुनकर काफी संख्या में गांव के लोग जिला चिकित्सालय पहुंच गए थे। घटना स्थल पर जुटे लोगों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed