फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

बाकले मैदान में टहलने वालों को खदेड़ा, नाराजगी

Sun, 06 Oct 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। रेलवे के यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले खेल मैदान में में सुबह टहलने गए लोगों को आरपीएफ के जवानों ने भगा दिया। डीआरएम के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से सुबह टहलने वालों में नाराजगी है। कहा कि इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि टहलने से लोगों को नहीं रोका गया है। अभद्रता करने वालों को रोका गया है।
विज्ञापन

नगर में सुबह टहलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग रेलवे के यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले खेल मैदान में टहलने जाते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में युवा दौड़ लगाने भी यहां पहुंचते हैं। शनिवार की सुबह लोग टहल रहे थे, तभी रेलवे सुरक्षा बल के जवान पहुंचे और टहल रहे लोगों को वहां से भगा दिया। बताया कि डीआरएम के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। यह रेलवे का क्षेत्र है और बाहरी लोगों का आना मना कर दिया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों ने क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने कहा कि रेलवे कॉलोनी में योगा करने और टहलने से किसी को नहीं रोका गया है। हां रेलवे क्वार्टरों के सामने बैठकी करने और महिलाओं पर छीटाकंशी करने वालों को रोका गया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के दर्शन को आने वाले दर्शनार्थियों को काली महाल की ओर से आने वाला रास्ता बंद होने से दिक्कत हो रही है। वर्तमान में स्थिति यह है कि पंडाल में जाने और आने के लिए मात्र एक रास्ता बचा हुआ है। ऐसे में अष्टमी और नवमी को और दिक्कत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में वर्षों से दुर्गा पूजा होता आ रहा है। यहां प्रति वर्ष मेले में लाखों की भीड़ उमड़ती है। पूर्व में यहां आने वाले दर्शनार्थी काली महाल की ओर से निकल जाते थे। इस वर्ष काली महाल जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। वहीं बारिश की वजह से पंडाल के आस पास कीचड़ की स्थिति है। ऐसे में पंडाल में आने और जाने वालों के लिए मात्र 12 फीट का रास्ता ही बचा हुआ है। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि यातायात सुचारू रख कर भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed