फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

गड़ई नदी उफनाई, क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराया

Sat, 05 Oct 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। बारिश से उफनाई गड़ई नदी का पानी तबाही मचाने के करीब पहुंच गया है। बुधवार व गुरुवार की रात हुई झमाझम बारिश ने रही यह कोर कसर पूरी कर दी। चंदौली-बबुरी के मुख्य मार्ग के पड़या गांव के समीप सड़क पर और पीडीडीयू नगर-बबुरी मुख्य मार्ग पर शिवनाथपुर छलके पर पानी की रफ्तार शुक्रवार को तेज हो गई। वहीं सड़क पर दो फीट अधिक पानी का दबाव होने से आवागमन बाधित हो गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने पड़या गांव के ग्रामीणों के लिए एक नाव उपलब्ध करा दी गई है। धान की फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। वहीं तहसीलदार फूलचंद व भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जनपद में हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बारिश के चलते आमजन जीवन पूरी तरह ठप हो गया है। लोगों की रोजर्मरा का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों की पेशानी पर बल आ गया है। किसान खेत में खड़ी धान की फसल को जलमग्न देख परेशान हो गए हैं। सड़क पर दो से ढाई फीट पानी का दबाव आ गया। आवागमन को लेकर लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। मूसलधार बारिश से गड़ई नदी के पानी का असर सीधे सदर विकास खंड के खुरुहुजा, बड़उर, बहेरा, बबुरी सहित निचले इलाके में बना है। बाढ़ से लोग खासे परेशान हैं। खासकर किसानों के खेत जलमग्न होने से धान की फसल चौपट होने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं आवागमन करने वाले लोगों पर मुसीबत आ गई है। पड़या गांव के पास छलके में लगभग 50 से 75 मीटर लंबी दूरी तक पानी का बहाव बढ़ जाने से कार, टेंपो, बाइक, साइकिल सवार जलालत झेलने को मजबूर हो गए। जलजमाव से सैकड़ों एकड़ धान की खड़ी फसल नष्ट होने की कगार पर है। वहीं शुक्रवार की दोपहर में सदर तहसीलदार फूलचंद यादव व भाजपा के किसान नेता राणा प्रताप सिंह ने पड़या गांव पहुुंचकर बाढ़ का जायजा लिया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से मिलने वाली मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed