{"_id":"5d7d3a1e8ebc3e93bb4c5bb2","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns483668888","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की समस्या से आजिज ग्रामीणों ने प्रकट किया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की समस्या से आजिज ग्रामीणों ने प्रकट किया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव। 21 दिनों से पेयजल की समस्या से आजिज लगभग आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को सूजाबाद गांव स्थित पानी की टंकी पर शमीम सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पाकर जलीलपुर चौकी प्रभारी संजय सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समस्या के बाबत तहसीलदार से वार्ता कर टैंकर से पानी आपूर्ति कराने का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं जलनिगम के अधिकारियों ने खराब पंप को तीन दिन में बदलने का भरोसा दिया।
सूजाबाद टंकी पर लगे पंप के मशीनों के चलने से जर्जर केबिल गर्म होकर जल जा रहे हैं। बिजली विभागके कर्मचारियों ने मौके पर जांच की तो पाया की पंप के मशीन में खराबी होने से समस्या बन रही है। यही बात जलनिगम के टेक्निशियन ने भी जांच कर बताई। वहीं प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 1972 में बनी उक्त पानी की टंकी से क्षेत्र के जलीलपुर, मढ़िया, चौरहट, भोजपुर, रतनपुर सहित अन्य गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। उस समय आबादी कम होने के कारण आपूर्ति में समस्या नहीं होती थी लेकिन बाद में गांवों की आबादी बढ़ने के कारण परेशान बढ़ गई है। उन्होंने क्षेत्र में पानी के टंकियों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। जलनिगम विभाग के एई बलवंत प्रसाद ने बताया कि कोलकाता से नई मशीन मंगाई गई हैं जो तीन दिनों में पहुंचेगी। इसके बाद आपूर्ति ठीक हो जाएगी।