फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Lok Sabha Result 2024 samajwadi party candidate virendra singh winning

Chandauli Lok Sabha Result 2024: चंदौली लोकसभा पर दौड़ी साइकिल, मुरझाया कमल; सपाजनों में जश्न

Tue, 04 Jun 2024 05:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 05:56 PM IST
सार

Chandauli Lok Sabha Result 2024: चंदौली लोकसभा पर वोटों की गिनती हो चुकी है। जीत दर्ज करने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं, भाजपा की बात की जाए तो उनके कार्यकर्ता निराश और हताश हैं। अभी किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
Chandauli Lok Sabha Result 2024 samajwadi party candidate virendra singh winning
लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद सपाजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने चंदौली लोकसभा सीट पर 2014 से चल रहे भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को 2024 में रोक दिया है। मंगलवार को चंदौली में साइकिल खूब दौड़ी। लोकसभा चुनाव के मतगणना के बाद सपा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने भाजपा के कद्दावार नेता और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 21 हजार 565 वोटों से हरा दिया। वीरेंद्र को कुल 474476 वोट मिले तो वहीं डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 वोट मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य रहे, जिनको कुल 159903 वोट मिले।

विज्ञापन




लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को चंदौली लोकसभा सीट-76 के लिए मतदान हुआ। चंदौली लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभाएं मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा, अजगरा और शिवपुर हैं। इनमें से शिवपुर और अजगरा वाराणसी जिले में पड़ते हैं। चंदौली में 7 से 14 मई तक 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिनमें 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद मैदान में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, सपा के वीरेंद्र सिंह, बसपा के सत्येंद्र मौर्य के साथ कुल 10 प्रत्याशी बचे थे। जिले में सीधी लड़ाई सपा और भाजपा के बीच थी। हालांकि वाराणसी से सटे जिले होने की वजह से यह तय माना जा रहा था कि चंदौली में भी भाजपा की जीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूत वोटों की चली सेंधमारी

2014 और 2019 में लगातार भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की जीत हुई थी। तीसरी बार भी भाजपा ने उनको प्रत्याशी बनाया था और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन सपा ने समीकरण सेट करते हुए यहां से राजपूत प्रत्याशी को वोट देकर सेंधमारी की।

चंदौली लोकसभा सीट पर कुल 18 लाख 26 हजार 437 मतदाता हैं। जिनमें 9 लाख 78 हजार 574 पुरूष और 8 लाख 47 हजार 793 महिला व 70 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। जिनमें से एक जून को हुए चुनाव में कुल 1107494 मत पड़े। चार जून को हुई मतगणना में आश्चर्यजनक परिणाम सामने आए। सपा के वीरेंद्र सिंह ने लगातार दो बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 21 हजार 565 वोटों से हरा दिया।



कुल 30 राउंड के हुए मतगणना में सपा प्रत्याशी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई थी। बीच के तीन राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई। बाकि सभी राउंड में सपा ने बढ़त बनाए रखा। आखिरी राउंड तक सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को 474476 यानि कुल 42.5 प्रतिशत मत मिले। वहीं भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को कुल 452911 यानी कुल 40.57 प्रतिशत मत मिले। वहीं 159903 यानि 14.321 प्रतिशत वोट पाकर सपा के प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed