फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road accident in Chanadauli Chakia bjp MLA kailash kharwar injured after car collided with dumper

Road Accident: चंदौली में भाजपा विधायक की गाड़ी की डंपर से टक्कर, घायल एमएलए समेत तीन जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर

Wed, 08 Jun 2022 01:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2022 01:03 AM IST
सार

चकिया विधायक कैलाश खरवार की स्कार्पियो मंगलवार  रात साढ़े 11 बजे गोल्हिया के पास खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में विधायक, उनका गनर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Road accident in Chanadauli Chakia bjp MLA kailash kharwar injured after car collided with dumper
घायल एमएलए समेत तीन जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के चकिया विधायक कैलाश खरवार की स्कार्पियो मंगलवार देर रात साढ़े 11 बजे चकिया-मुग़लसराय मार्ग पर गोल्हिया के पास खड़े डंपर में टकरा गई। हादसे में विधायक, उनका गनर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय चकिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


चकिया से भाजपा विधायक कैलाश खरवार मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे अपनी स्कार्पियो से भाजपा जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह को उनके गांव रघुनाथपुर छोड़कर अपने गांव साराडीह लौट रहे थे। चकिया मुगलसराय मार्ग पर गोल्हिया गांव के पास सड़क पर खड़े डंपर से उनकी स्कार्पियो टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में विधायक कैलाश खरवार, उनका चालक ओमप्रकाश और गनर अनिल सरोज तथा संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। विधायक के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई और खून बहने लगा। सड़क से गुजर रहे लोगों ने सूचना देकर तीनों लोगों को चकिया स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी लगते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणि पाठक, कोतवाल राजेश यादव हॉस्पिटल पहुंच गए। कुछ ही देर में उनके पुत्र पुनीत खरवार ,भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, गौरव श्रीवास्तव, कैलाश जायसवाल, शिकारगंज पूर्व प्रधान राजेश शर्मा ,संदीप गुप्ता, रवि गुप्ता, विजय विश्वकर्मा चिकित्सालय पहुंच गए। विधायक की हालत गंभीर देखते हुए इमरजेंसी के डॉक्टर पवन कश्यप ने उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया है। विधायक के सिर और दाहिने हांथ की कलाई में चोटें आई हैं। वहां से काफी खून बह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed