फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chadnauli

कूड़े में लगाई जा रही है आग, जहरीली हो रही हवा

Wed, 20 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
chadnauli
पीडीडीयू नगर। एनजीटी और सरकार पराली जलाने से बढ़ रहे वायु प्रदूषण को कम करने के लिए तमाम उपाय कर रही है। एनजीटी ने केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार के जरिए स्थानीय प्रशासन को पराली के साथ कूड़ा जलाने पर सख्त है मगर जिम्मेदार ही कूड़ा जला रहे है और पर्यावरण को प्रदूषित कर हवा को जहरीली बना रहे हैं। हाल यह है कि नगर पालिका प्रशासन कूड़ा प्रबंधन का इंतजाम अब तक नहीं कर पाया है और पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग पर सड़क किनारे कूड़ा गिराकर उसे जला दिया जा रहा है। इससे क्षेत्र में धुएं से हवा खराब हो रही है और पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

नगर के 25 वार्डो से हर रोज 35 टन कूड़ा निकलता है। इससे डंप करने के लिए अब तक जमीन नहीं मिलने के चलते अधिकारियों के निर्देश पर पालिका कर्मी इसे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में डंप कर रहे है। लगातार कूड़ा निकले से कई स्थानों पर कूड़े का ढेर लगा है। वहीं इसे नष्ट करने की व्यवस्था नहीं होने के चलते पालिका कर्मी कूड़े में आग लगा दे रहे हैं। वर्तमान पालिका की गाड़ियां महेवा, पांडेयपुर, नियामताबाद, चंदासी क्षेत्र में कूड़े को फेंक रहे है, इसके बाद पालिका कर्मी इसमें आग लगा दे रहे है। आग के बाद कूड़े में उठने वाले धुएं के चलते आसपास के क्षेत्रों में धुंए का गुब्बार फैला हुुुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि कूड़ा जलाया जा रहा था, लेकिन ऐसा करने के लिए पालिका को मना कर दिया गया है। जहां भी कूड़ा फेंका गया है उसपर मिट्टी डालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे जगह-जगह कूड़ा जलाने पर नागरिकों में नाराजगी है। नगर की साधना ने कहा कि नगर पालिका को कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे इस समस्या का स्थायी हल निकल सके। अलीनगर निवासी लाल बहादुर ने कहा कि कूड़ा जलाने वाले पालिकाकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कैलाशपुरी निवासिनी शशि और पटेल नगर निवासी आशीष कुमार ने कहा कि कूड़ा जलाए जाने पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। धुआं फैलने से सांस लेना दुश्वार हो गया है।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल पराली या नगर के कूड़े जलाने को लेकर काफी सख्त है। इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारी बेपरवाह बने हुए है। सड़क किनारे जहां-तहां कूड़ा फेंककर उसमें आग लगा दे रहे हैं। जबकि डीएम सख्त निर्देश दे चुके हैँ कि यदि कूड़ा या पराली जलाई गई तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed