फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chadnaduli news

व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Sun, 03 Nov 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
chadnaduli news
चंदौली। डाला छठ व्रत कर रही महिलाओं ने शनिवार को नगर सहित ग्रामीणों इलाकों में स्थित सरोवर व तालाब पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके पूर्व महिलाएं नए पोशाक धारण कर छठी माता के गीत गाते हुए समूह में गाजे-बाजे के साथ सरोवर पर छठी माता के गीत गाते हुए पहुंची और घाट पर पहुंचने के बाद घंटों पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर के अस्त होने का इंतजार किया। जैसे ही आसमान की लालिमा धूमिल पड़ी वैसे ही व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को पूरे विधि-विधान के साथ अर्घ्य दिया। वहीं परिवार केे सुख शांति के लिए आराधना किया। वहीं लगे मेले का बच्चों ने खूब आंनद लिया।
विज्ञापन

लोक अस्था के पर्व पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों के पोखरों पर पहुंच व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर की आराधना कर उन्हें अर्घ्य दिया। शाम पांच बजे के बाद जैसे ही सूर्य अस्त हुए नगर के प्राचीन काली मंदिर, सावजी को पोखरा, माटीगांव, बसारिकपुर, झांसी, रेउसां, नरसिंहपुर, जगदशीसराय सिथत तालाब के पानी में खड़ी महिलाओं ने भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं दूरदराज से अर्घ्य देने आयी कुछ व्रती महिलाएं घाट पर ही रुक गई। दूसरी ओर समाजसेवियों व व्यवसायियों ने स्टाल लगाकर घाट पर आए लोगों की मदद की। घाटों व वहां तक जाने वाले रास्तों पर प्रकाश की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

चंदौली। नगर के प्राचीन मां काली मंदिर प्रांगण स्थित पोखरे एवं सावजी के पोखरे पर डाला छठ पर्व पर व्रती महिलाओं का जमावड़ा लगता है। इसे देखते हुए स्थानीय व्यवस्थाओं के साथ ही प्रशासन ने पहले ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया था, ताकि घाट पर आने वाली व्रती महिलाओं को किसी प्रकारा की असुविधा न हो। शनिवार की शाम तीन बजते-बजते महिलाओं की टोली मोहल्लों से निकलकर घाटों की ओर रुख कर दिया। इस दौरान कोतवाल लक्ष्मण पर्वत स्वयं सावजी के पोखरे के पास मौजूद होकर यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। वहां तैनात पुलिस बल ने वाहनों की आवाजाही रोककर व्रती महिलाओं व उनके साथ के लोगों को सुरक्षित सड़क पार कराया। इसी तरह प्राचीन मां काली मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस बल व्रती महिलाओं व भक्तों की मदद करती दिखी। इसके अलावा स्काउट-गाइड के बच्चे भी घाटों व मेला क्षेत्र में लोगों का सहयोग करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा के दौरान माटीगांव स्थित तलाबों के किनारे सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों ने सीधे सीएम पोर्टल पर कर दी। मामला संज्ञान में आते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। आननफानन में एसडीएम सकलडीहा विजयनारायन सिंह, सीओ व कोतवाल गांव पहुंच गए। हालांकि ग्रामीणों ने यहां अपने स्तर से सफाई व अन्य इंतजाम किए थे। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और वापस लौट आए।

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के छठघाटों में सैकड़ों व्रतियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शनिवार को अस्त होते सूर्य को पहला अर्ध्य दिया। इसके लिए छठघाट में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कई व्रती सड़कों पर दंडवत करते हुए छठ घाट पहुंची थीं, वहीं रविवार को व्रती उगते सूर्य को अर्ध्य देंगे। घर से सड़कों पर दंडवत करते हुए महिलाएं नगर के सावजी के पोखरे पर पहुंची। जहां घाट में उतर कर व्रतियों ने छठ मइया की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed