फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chadauli news

ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 13 Oct 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
chadauli news
सकलडीहा। कस्बा के अंबेडकर नगर कालोनी में पांच दिनों से जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज कालोनी के लोगों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे उपकेंद्र के एसएसओ पंकज कुमार और निरंजन पटेल ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन देकर कालोनी के लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

कालोनी के लोगों का कहना था कि विभागीय अधिकारियों के आश्वासन दिए जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इससे कालोनी के लोगों में गुस्सा है। आरोप लगाया कि कस्बा के बीएसएनएल कार्यालय के समीप लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर विगत पांच दिनों से जला है। शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर खोलकर भेज तो दिया गया पर पांच दिन बीत जाने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। चेताया कि शनिवार की शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो दूसरे दिन रविवार को पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप करा दी जाएगी। एसएसओ ने विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर लोगों को शनिवार की शाम तक ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश, नंदन, गुड्डू, मंटू सिंह, अतुल, पप्पू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed