{"_id":"616b15431610f023cd110ee6","slug":"celebrated-the-birthday-of-union-minister-dr-mahendra-nath-pandey-by-cutting-a-cake-chandauli-news-vns6175616193","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक काटकर मनाया केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक काटकर मनाया केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय का जन्मदिन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. कृष्णानंद पांडेय फौजी के नेतृत्व में शुक्रवार को केक काटकर केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि सर्वेश कुुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,पूर्व जिला मंत्री अनिल तिवारी मौजूद रहे। इस अवसर पर बोलते हुए जिला संयोजक और कार्यक्रम के आयोजक डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय जिले के विकास पुरुष हैं। वे जब से सांसद हुए हैं जिले में विकास की गंगा बह रही है। उनके जनहित के कार्य हमेशा प्रेरणादायी होते हैं। आज उनकी जन्मदिन पर ईश्वर से कामना है कि वे उनको लंबी आयु दें जिससे वे सतत रूप से जनता की सेवा में समर्पित रहें। इस अवसर पर सत्यप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, राजेंद्र पांडेय, ओमकारनाथ सिंह, जगत नारायण तिवारी, कैलाश तिवारी, संजय सिंह, अवधेेश सिंह, राजेश द्विवेदी, हरिचरन सिंह, आशुतोष सिंह, संतोष सिंह,, विकास सिंह, विशाल तिवारी, कैप्टन विनोद उपाध्याय, अनिल ओझा, डॉ. अनिल यादव, आशुतोष सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अस्पताल में फल बांटकर मनाया सांसद का जन्मदिन
सकलडीहा। केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने गांव और अस्पताल में जाकर लोगों के बीच फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय एक विकास पुरूष है। उन्होंने हमेशा जिला के विकास के लिए कार्य किया। भाजपा जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा. कृष्णानंद पांडेय और भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि डा. महेन्द्रनाथ पांडेय सरल और दयालु स्वभाव के जन-जन के नेता है। जिले का चौमुखी विकास कर हर वर्ग को लाभ दिलाने का काम किया है। कहा कि मेडिकल कॉलेज से लेकर कोरोना काल के दौरान आक्सीजन प्लांट उपलब्ध कराकर लोगों को संजीवनी प्रदान की। संवाद
ग्यारह किलो का केक काटा, 64 किलो का लड्डू बांटा
पीडीडीयू नगर। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पड़ाव पर शुक्रवार को स्थानीय सांसद एवं कैबिनेट मंत्री भारत सरकार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्यारह किलो का केक काटा गया साथ ही 64 किलो का लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सांसद प्रतिनिधि शिवशंकर सिंह पटेल, चंदौली के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष नियंता उत्तरी अनुराग मौर्या, ज्योति जयसवाल, राहुल पटेल, प्रभात पटेल, छन्नू पटेल, संदीप पटेल, आशीष पटेल, विनोद पटेल, रोशन, संजय पटेल उपस्थित रहे।संवाद