{"_id":"63261e1f6e22882855544239","slug":"celebrated-narendra-modi-s-birthday-by-cutting-a-cake-chandauli-news-vns6747615140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के जन्मदिन हवन पूजन और रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के जन्मदिन हवन पूजन और रुद्राभिषेक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन शनिवार को जिले में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहीं हवन-पूजन तो कहीं रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। सफाई कर्मियों को सम्मानित करने के साथ गर्भवती महिलाओं को शिशुओं में पोषाहार का वितरण किया गया।
पीडीडी नगर के नई सट्टी में पीएम नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर 72 किलो का केक काटा गया। साथ ही भाजपा नेता अशोक सोनकर ने सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल गुप्ता गुड्डू, आलोक वरुण, भरत चौहान, कुंदन सिंह, विश्वनाथ चौहान, आशीष मिश्रा, लक्ष्मण जायसवाल, विशाल तिवारी, विराट झा, मनोज जायसवाल, कमलाकर चौबे, राकेश कन्नौजिया रहे। वहीं, अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम समाज ने केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान इक़बाल अहमद राजू हवारी, शाहिद हाशमी, वकील अंसारी, इश्तियाक सलमानी, गुलशन परवीन, सोमी परवीन, चांदनी बेगम, आरजू परवीन, जावेद, रजब रहे। इसी तरह राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने नियामताबाद के लाखापुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण किया। साथ ही पौधरोपण भी किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सीडीपीओ नंदनी शुक्ला, प्रमोद तिवारी, रामचंद्र बिंद, संदीप सिंह, जय सिंह, करन सिंह, अनुराग रहे।
जागेश्वरनाथ धाम भाजपाइयों ने किया रुद्राभिषेक
शिकारगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने हेतिमपुर ग्राम पंचायत में स्थित जागेश्वरनाथ धाम में रुद्राभिषेक उनकी लंबी आयु की कामना की। विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हर मोर्चे पर सफलता आगे बढ़ रहा है। अब भारत शक्तिशाली राष्ट्र की श्रेणी में आ गया है। इस दौरान उमाशंकर सिंह, काशीनाथ सिंह, कैलाश जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप मौर्या, डॉ. कुंदन गोंड, संदीप गुप्ता, राजेश चौहान, शुभम मोदनवाल, सारांश केसरी, अरविंद मोदनवाल, राजकुमार आदि रहे।