फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CBI raids in Gaya, takes away SSE and Khalasi

Chandauli News: गया में सीबीआई का छापा, एसएसई और खलासी को साथ ले गई

Thu, 01 May 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
CBI raids in Gaya, takes away SSE and Khalasi
पीडीडीयू नगर। रेलवे में भ्रष्टाचार का मामला खत्म नहीं हो रहा है। पीडीडीयू जंक्शन और डेहरी आनसोन के सोननगर के बाद अब मंगलवार की सुबह सीबीआई और रेलवे की विजिलेंस की संयुक्त टीम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया स्थित सेंट्रल ट्रैक डिपो में छापा मारकर जांच की। जांच के बाद टीम वरीय सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) और खलासी को अपने साथ ले गई। सीबीआई के छापे से वहां खलबली मची रही।
विज्ञापन

बीते तीन मार्च की रात पीडीडीयू नगर के शाहकुटी में एक लॉन में छापा मारकर सीबीआई ने विभागीय पदोन्नति में पैसे के लेनदेन के मामले का खुलासा किया था। इस मामले में चार मार्च को दो अधिकारियों, कर्मचारियों और लोको पायलटों को गिरफ्तार किया था। यह मामला अभी चल ही रहा है कि 25 अप्रैल को डेहरी ऑनसोन के सोनगर में छापा मारकर एक एसएसई और तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर सीबीआई पटना ले गई। इस दौरान एक ट्रक चोरी का सामान भी बरामद हुआ था। इस मामले की चर्चा अभी चल ही रही थी कि सप्ताह भर के अंदर सीबीआई और रेलवे की विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को डीडीयू मंडल के गया जंक्शन स्थित सेंट्रल ट्रैक डिपो में छापा मारकर जांच की। कार्रवाई के दौरान एसएसई आरडी चौधरी और खलासी पद पर कार्यरत राजेश से पूछताछ के बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की टीम मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे डिपो पहुंची और शाम छह बजे तक पूछताछ करती रही। इसके बाद दोनों को अपने साथ पटना ले गई। इस डिपो में पूर्व मध्य रेलवे के पांच मंडलों के लिए आवश्यक ट्रैक सामग्रियों की आपूर्ति का केंद्र है। ऐसे में यहां किसी प्रकार की अनियमितता का असर व्यापक स्तर पर हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों डेहरी आनसोन के सोननगर में छापे के बाद चोरी का माल बरामद करने के लिए डिपो पर छापा मारा गया। बुधवार को दोनों को पटना की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद सीबीआई के विशेष जज-1 अविनाश कुमार ने दोनों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गया स्थित सेंट्रल ट्रैक डिपो के स्टोर में विभिन्न फर्में रेलवे फिटिंग से संबंधित विभिन्न वस्तुओं और निर्माण सामग्री की आपूर्ति करती हैं। निजी फर्म और आपूर्तिकर्ता जो फिश प्लेट, नट-बोल्ट, एलसी फिटिंग की डिलीवरी देते हैं, उन्हें आपूर्ति की गई वस्तुओं की पावती रसीद के लिए मोटी कमीशन या रिश्वत देनी पड़ती है। सूत्रों का कहना है कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरडी चौधरी के निर्देश पर राजेश कुमार (खलासी) ने 7.92 करोड़ रुपये का कमीशन और रिश्वत विभिन्न आपूर्तिकर्ता व फर्म से प्राप्त किया है। इस बात की पुष्टि खलासी ने पूछताछ के दौरान भी की। यह राशि नकद या बैंक खातों में प्राप्त की गई थी। पैसे का बंटवारा विभिन्न लोगों के बीच किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed