{"_id":"61f03c1455a0e71d7d63307f","slug":"case-filed-against-the-accused-of-forced-labor-in-maharashtra-chandauli-news-vns635386775","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में जबरन मजदूरी कराने के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र में जबरन मजदूरी कराने के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 24 मजदूरों को बंधक बनाकर महाराष्ट्र के कामपतिगांव में जबरन काम कराने और मारने-पीटने का मामला सामने आया है। डीएम व एसपी तक मामला पहुंचा तो सैयदराजा थाना क्षेत्र के चार एजेंटों के खिलाफ स्थानीय थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के मलेवर गांव निवासी रामलखन की पत्नी गीता व अन्य मजदूरों के परिजनों ने बीते शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विनायकपुर गांव के दिनेश, मोहरराम, रामदेव, रामकेर, राजेश, तिलक, संदीप, निरहू, नंदलाल, फुलेही, उषा, श्याम सुंदर, मलेने, शिव मोहन, खरपत्तू, श्याम सुंदर, विजयी, रंजीत, कमलेश, भोनू, बुल्लू व रामआशीष को बीते 29 दिसंबर को सैयदराजा थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग बहला-फुसलाकर काम कराने के लिए महाराष्ट्र ले गए थे। आरोप लगाया कि मजदूरों से वहां जबरन काम कराया जा रहा है। न तो उन्हें मजदूरी दी जा रही है और न ही उन्हें वापस घर आने दिया जा रहा है। एक प्रकार से उन्हें बंधक बना लिया गया है। कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की तो उन्हें पकड़कर बहुत मारा-पीटा गया है। पीड़ित परिवार के लोगों का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसकेअगले दिन शनिवार को पीड़ित महिलाएं डीएम और एसपी से मिलीं और उन्हें आपबीती सुनाई। आपबीती सुनने के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सैयदराजा थाना क्षेत्र के भतीजा गांव निवासी रामबली, जीवित व राजू और रामनगर निवासी राम लखनके विरुद्ध बंधक बनाने व धोखाधड़ी करने का मामला पंजीकृत किया है। इस संबंध में सीओ ऑपरेशन शेषमणि पाठक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धर पकड़ के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।