फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against four people including former Pradhan for installing government hand pump inside the boundary wall

Chandauli News: चहारदीवारी के अंदर सरकारी हैंडपंप लगवाने पर पूर्व प्रधान समेत चार पर मुकदमा

Tue, 04 Feb 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people including former Pradhan for installing government hand pump inside the boundary wall
चहनिया। महुआरी खास गांव में सरकारी हैंडपंप चहारदीवारी के अंदर लगवाने के आरोप में बलुआ थाने में पूर्व प्रधान बालमूर्ति यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महुआरी खास गांव में सरकारी हैंडपंप को कुछ लोगों द्वारा चहारदीवारी के अंदर लगाकर उसका निजी उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में गांव के कृष्ण कुमार ने बीडीओ से शिकायत की थी। बीडीओ ने इसकी जांच कराई। इसके बाद डीपीआरओ ने महुआरी खास गांव के पूर्व प्रधान बालमूर्ति यादव, सियाराम प्रजापति, नंदलाल वर्मा और मोहन सिंह के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी सुमित नंदन और ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार सिंह ने बीते 31 जनवरी को उपनिदेशक वाराणसी मंडल, जिलाधिकारी चंदौली को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी। बलुआ थाने के निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed