फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cargo vehicles became the biggest cause of accidents

जिले में हादसों का सबसे बड़ा कारण बने मालवाहक वाहन

Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cargo vehicles became the biggest cause of accidents
पीडीडीयू नगर। पिछले पांच वर्षों के भीतर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2022 में जनवरी से सितंबर माह के बीच जिले में 166 सड़क दुर्घटनाएं हुई। जिसमें 72 सड़क दुर्घटनाएं मालवाहकों से हुईं। इसमें ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप जैसे वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में जनवरी में ट्रक से सात, ट्रैक्टर से चार दुर्घटनाएं हुईं। वहीं फरवरी में ट्रक से तीन, ट्रैक्टर से एक व पिकअप से तीन हादसे हुए। मार्च में ट्रक से चार, ट्रैक्टर से तीन व पिकअप से दो, अप्रैल में ट्रक व ट्रैक्टर से एक-एक एवं पिकअप से चार सड़क दुुर्घटनाएं हुईं। मई में ट्रक से सबसे अधिक नौ सड़क दुर्घटनाएं हुईं जबकि ट्रैक्टर से पांच और पिकअप से दो घटनाएं हुई। जून माह में ट्रैक्टर से पांच व पिकअप से छह , जुलाई में ट्रक से दो व पिकअप से छह सड़क दुर्घटनाएं हुईं। अगस्त माह में ट्रक से तीन, ट्रैक्टर से एक व सितरंबर माह में ट्रैक, ट्रैक्टर और पिकअप से एक-एक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन

दुर्घटनाएं हुईं ज्यादा, फिर भी नहीं लगाया चेतावनी बोर्ड
पीडीडीयू नगर। जिले में सिंघीताली, नौबतपुर, भतीजा मोड़, दुलहीपुर, कटरिया, पड़ाव, गंजख्वाजा, पचफेड़वा मोड़, चंदासी कोल मंडी, अलीनगर तिराहा, चहनिया मार्ग, धानापुर-अवाजापुर मार्ग दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र है। यहां यातायात विभाग की ओर से चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। न ही गति के संबंध में कोई निर्देश बोर्ड लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों से रात में कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। रात में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं चंदासी, दुलहीपुर व हाइवे पर होती है। कुछ दिनों पूर्व चंदासी कोल मंडी में सड़क पर ट्रक से एक ऑटो की टक्कर हो गई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।

सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले माह दो सौ ट्रकों का चालान किया गया है। वहीं दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में सतर्कता नाटिस बोर्ड लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी को कहा जाएगा। - सूर्यप्रताप देव, एआरटीओ प्रवर्तन, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed