फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cardholders will get free food grains till Holi

कार्डधारकों को मिलेगा होली तक नि:शुल्क खाद्यान्न

Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cardholders will get free food grains till Holi
चंदौली। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को होली के पर्व तक सरकारी कोटे की दुकान पर नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जिले के 355347 कार्डधारकों को लाभ मिलेगा। नए नियमों के मुताबिक कार्डधारकों को गेहूं, चावल के साथ दाल, खाद्य तेल, नमक, चीनी उपलब्ध कराया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल दिया जाता है। इसके साथ ही अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति माह एक किग्रा चीनी तीन माह पर एक बार में दी जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मार्च 2022 तक निशुल्क राशन देने की घोषणा की है। अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन में 35 किलो चावल, गेहूं के साथ-साथ दाल, खाद्य तेल और नमक भी दिया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को हर महीने चीनी भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने योजना को मार्च 2022 तक चलाने की घोषणा की है। इसमें एक किलो दाल, एक लीटर खाद्य तेल, एक किलो चीनी और एक किलो नमक निशुल्क मिलेगा। डीएसओ ने बताया कि नवंबर तक हर महीने कार्डधारकों को दो बार खाद्यान्न वितरण हो रहा है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना नवंबर में समाप्त हो रही है। सीएम के घोषणा के बाद जल्द ही शासनादश आने की उम्मीद है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि वितरण कैसे फ्री कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed