फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Candidates will not sleep for five hours

पांच घंटे भी नहीं सो पाएंगे प्रत्याशी

Tue, 07 Feb 2017 01:23 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 07 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Candidates will not sleep for five hours
सम्मेलन को संबोधित करते सांसद मुनकाद अली।
बसपा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को मुख्यालय स्थित लान में आयोजित किया गया। इसमें राज्य सभा सांसद मुनकाद अली ने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र दिया।
विज्ञापन

मुनकाद अली ने कहा कि विधान सभा   चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी जी जान से लग जाएं।  उन  क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दें जहां पार्टी को कम वोट मिले हैं। कहा कि   चुनाव से पूर्व प्रत्याशियों को सोने के लिए पांच घंटे से अधिक का समय नहीं  मिलेगा। प्रत्याशी किसी व्यक्ति विशेष से मिलने का कार्य सुबह पांच  से सात  बजे तक और रात को ग्यारह बजे के बाद करेंगे। कार्यकर्ताओं से कहा  कि वे  बूथ स्तर को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक  पहुुंचाएं। कहा  कि बसपा ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास के लिए बहुत  कुछ किया है  जरूरत है तो इसे लोगों को बताने और उन्हें एहसास दिलाने की। जिलाध्यक्ष धनश्याम प्रधान ने कहा कि सभी  कार्यकर्ता चुनावी समर में कमर कस के तैयार है। इस अवसर पर डा.  लक्ष्मीकांत, राजकुमार गौतम,  सत्यनारायण जैसल, महेंद्र राव, जितेंद्र  कुमार, बेलाल अंसारी, तिलकधारी बिंद, आकाश सिंह शन्नी, उपेंद्र सिंह  गुड्डू, उमापति, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed