फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Call for agitation in entire state for justice of Nisha Yadav

निशा यादव के न्याय के लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन का आह्वान

Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Call for agitation in entire state for justice of Nisha Yadav
चंदौली।अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल के 16 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से निशा यादव के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया जाना चिंता का विषय है। धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दोषी पुलिस कर्मियों को संरक्षण दिया जा रहा है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन तीखा किया जाएगा। न्याय दो संघर्ष मोर्चा के संयोजक मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि अभी तक पुलिस कर्मियों के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई इससे साफ जाहिर होता है कि जिला प्रशासन की मिलीभगत है। सह संयोजक व भाकपा(माले) चजिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि इस संघर्ष को आम जनता का आंदोलन बनाते हुए निशा यादव को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी। भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला उपाध्यक्ष रंजक सिंह ने कहा कि पूरे जिले के युवा किसान अब इस आंदोलन से जुड़ कर निशा यादव को न्याय दिलाने की लड़ाई को मजबूती देने का मूड बना रहे हैं। भूख हड़ताल के 16 दिन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष कामरेड रामदुलार बिंद तथा भाकपा(माले) सकलडीहा ब्लाक कमेटी सदस्य कामरेड तूफानी गोंड भुख हड़ताल पर बैठे रहे। भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य तथा उत्तर प्रदेश राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव भी पहुंचे और आंदोलन को पूरे प्रदेश में ले जाने का आह्वान किया। इस दौरान राजेश्वरी चतुर्वेदी,शशिकांत सिंह,किस्मत यादव,संदीप पांडेय,सपना कुमारी,धर्मेंद्र कुमार,अनिता कुमारी,रीना मौर्या शंकर सिंह सहित तमाम लोग बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed