फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Buxar reached the final after defeating Gaya

गया को तीन विकेट से मात देकर बक्सर ने कटाया फाइनल का टिकट

Wed, 16 Feb 2022 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Buxar reached the final after defeating Gaya
दुलहीपुर। स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में चल रहे पूर्वांचल स्पोर्ट्स जूनियर इंटर एकेडमी क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में वीर कुंअर एकेडमी बक्सर ने गुरुकुल एकेडमी को तीन विकेट से पराजित कर फाइनल में पहुंच गई। सुमित मैन आफ दी मैच रहे।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए गुरुकुल एकेडमी गया ने तीस ओवर में नौ विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की तरफ से चार चौके की मरम्मत से परवीन ने 36, मौसम ने 30(तीन चौका, एक छक्का), पुरुषोत्तम ने 23, ऋषभ ने 22 रन बनाए। वीर कुंअर एकेडमी की ओर से अरुण, सुमित ने तीन तीन विकेट झटके जबकि आशीष और चंदन ने एक एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बक्सर ने श्रेयांश सिंह के 41, सुमित के 24 और आशीष के 21 रन के साथ अतिरिक्त के रूप में मिले 23 रन के सहयोग से दस गेंद शेष रहते सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुरुकुल की तरफ से कप्तान ऋषभ ने तीन, मनीष ने दो जबकि उज्ज्जवल और मौसम ने एक एक विकेट झटके। सुमित के आलराउंडर प्रदर्शन (तीन विकेट और 23 रन) के लिए मैन आफ दी मैच चुना गया। अंपायरिंग अरविंद कुमार और मल्लू खान ने की जबकि स्कोरर विवेक कुमार रहे। मैच रेफरी की भूमिका शौजब हुसैन ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed