{"_id":"6692f496856b904776068514","slug":"bulldozer-runs-on-encroachment-for-the-first-time-at-night-chandauli-news-c-189-1-svns1013-117409-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पहली बार रात में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पहली बार रात में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
जिले में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब प्रशासन की ओर से रात में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। रात में अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ मौजूद रही। नाली पर लगे टिनशेड व अन्य होर्डिंग, बैनर को नष्ट होता देख कई व्यापारी खुद से ही अपने-अपने टिनशेड खोलना शुरू कर दिए। रात में हुई कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
नगर की यातायात व्यवस्था सही करने को लेकर दो दिन पूर्व एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने नगर स्थित जीटी रोड का भ्रमण किया था। उस दौरान उन्होंने शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश एसपी और सीओ को दिए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात सीओ अनिरूद्ध सिंह और एसडीएम पीडीडीयू नगर विराग पांडेय नगर स्थित सपा कार्यालय के पास पहुंचे।
जीटी रोड से सटी पटरी के पास बनी नाली तक नगर पालिका कर्मियों ने बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया। बिना काम के खड़े कई खंभों को भी धराशायी कर दिए। रात में 7:30 बजे शुरू हुई कार्रवाई बारह बजे तक चलती रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
सड़क पर लगेंगे ठेले तो होगी कार्रवाई : एसपी
नगर स्थित जीटी रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए फल-सब्जी के ठेलों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। शनिवार को मुगलसराय कोतवाली में फल-सब्जी विक्रेताओं संग पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फल-सब्जी विक्रेताओं से कहा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाना शासन की मंशा है। इसी के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।
सड़क पर किसी भी प्रकार के फल-सब्जी के ठेले नहीं लगेंगे। फल-सब्जी विक्रेता चाहे तो कॉलोनियों में समान घूम-घूम कर बेच सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सीओ अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि फल-सब्जी के जो भी थोक विक्रेता हैं, उन्हें अलीनगर थाना के करीब नहर के पास जगह दी जा रही है।