{"_id":"61923cc92e15bb69e31ab48c","slug":"brutal-murder-in-chandauli-dhaba-owner-killed-by-shovel-panic-in-area-due-to-two-incidents-in-72-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में निर्मम हत्या: ढाबा संचालक की फावड़ा मारकर ली जान, 72 घंटे में दो वारदात से क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में निर्मम हत्या: ढाबा संचालक की फावड़ा मारकर ली जान, 72 घंटे में दो वारदात से क्षेत्र में दहशत
Mon, 15 Nov 2021 04:27 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 15 Nov 2021 04:27 PM IST
सार
सकलडीहा थाना क्षेत्र के भोजापुर निवासी विनीत कुमार सिंह(46) की सोमवार को फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई। वारदात को विनीत के ढाबे में ही अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। सोमवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित एक ढाबे के संचालक की निर्मम हत्या कर दी गई। तीन दिन के भीतर दो हत्या से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
चदरखां के पास नेशनल हाईवे पर कालिका ढाबा के संचालक विनीत कुमार सिंह की सोमवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से खून से सना फावड़ा भी मिला है।
विज्ञापन
सकलडीहा थाना क्षेत्र के भोजापुर निवासी विनीत कुमार सिंह(46) वाराणसी के सामनेघाट के गायत्री नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते था। नेशनल हाईवे पर चंदरखां के पास संतोष सिंह के मकान को किराये पर लेकर कालिका ढाबा चलाता था। सोमवार दोपहर किसी काम से संतोष ढाबे पर पहुंचे तो विनीत को काउंटर के पास खून से लथपथ देखा।
विज्ञापन
पास में ही खून से सना फावड़ा भी था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ढाबे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आशंका है कि घटना के समय सभी भाग गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के सिकटिया में युवक की निर्मम हत्या के तीसरे दिन दूसरी हत्या से लोगों दहशत व्याप्त है।