फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bridge construction work begins

पुलिया निर्माण का कार्य शुरू, आवागमन में होगी आसानी

Sun, 05 Jun 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction work begins
सकलडीहा। क्षेत्र के अमावल से स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पुलिया का निर्माण कार्य आरंभ होने से ग्रामीणों में हर्ष है। जर्जर पुलिया की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने काफी हंगामा भी किया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर पुलिया को ध्वस्त कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। अमावल से रेलवे स्टेशन मार्ग से आसपास के दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन होता है। पिछले कई साल से सड़क और पुलिया जर्जर हो जाने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे थे। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पुलिया के जर्जर होने पर ‘सावधान’ का बोर्ड लगाकर छोड़ दिया था। पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया था। एसडीएम अजय मिश्रा ने बताया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य को पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed