फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Brick makers sought vantage

ईंट निर्माताओं ने मांगी सहूलियत

Tue, 01 Mar 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 01 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Brick makers sought vantage
मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को ईंट निर्माता समिति की बैठक हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस दौरान ईंट भट्ठा स्वामियों ने सरकार की ओर से जारी किए गए स्वच्छता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता पर गहनतापूर्वक विचार-विमर्श किया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग किया कि ईंट निर्माताओं को कारोबार करने में सहूलियत दी जाए, ताकि ईंट भट्ठा कारोबार पर मंडरा रहे संकट के बादल दूर हो सकें।


इस अवसर पर महामंत्री रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र अनिवार्य किए जाने से भट्ठों का संचालन करना मुश्किल हो रहा है। स्वच्छता प्रमाण पत्र की आड़ में ईंट भट्ठा स्वामियों का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। इसे बनवाने में तीन से चार माह का समय लग जाएगा, जिसे बनाने में जिला प्रशासन स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है और न ही अभी तक कमेटी का गठन हो पाया है।

इस व्यवस्था में ईंट-भट्ठा स्वामियों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार तत्काल पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र आवेदन लेकर प्रमाण जारी करे, ताकि ईंट-भट्ठा स्वामियों को राहत मिल सके। कहा कि ईंट का सीजन खत्म होने में तीन माह शेष रह गए है।

यदि जल्द जिला प्रशासन ने ठोस पहल नहीं की गई तो ईंट भट्ठा बंद हो जाएंगे, जिससे इन उद्योग पर आश्रित मजदूरों को रोटी के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा।

इस अवसर पर प्रकाश सिंह, रामजन्म मौर्या, निरंजन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गोपाल सिंह, मंगला सिंह, अशोक सिंह, राजेश कुमार, मुन्न सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामगोपाल सिंह व संचालन शिवकुमार मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed