फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Boys and girls showed strength in the competition

प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

Mon, 04 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Boys and girls showed strength in the competition
चंदौली। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से खंड स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित की गई। इसका शुभारम्भ खेल प्रशिक्षक चुनमुन सिंह ने किया। प्रतियोगिता में सदर विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में परासी कला के निसार ने बाजी मारी। केशवपुर के रविकांत दूसरे और दाउदपुर के रंजू यादव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 400 मीटर में फत्तेपुर के नीरज प्रथम, फत्तेपुर कला के जीतू वर्मा द्वितीय व मीरदासपुर के अमन उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 800 मीटर की दौड़ में अमन उपाध्याय ने प्रथम स्थान, रविकांत द्वितीय और मैढ़ी के मुहम्मद कैफ को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा 1500 मीटर की दौड़ में फत्तेपुर खुर्द के नीरज, कांटा के रविकांत यादव, केशवपुर के सुरेंद्र यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। गोला प्रक्षेपण में केशवपुर के रविकांत मौर्य प्रथम, चंदौली के राकेश सोनकर द्वितीय व दाउदपुर के अनुज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नवहीं की वीना यादव अव्वल रहीं। हारूपुर की सोनाली को दूसरा और चकिया की ज्योति मौर्या को तीसरा स्थान मिला। वहीं 400 मीटर में परासी कला की सोनाली प्रथम, काटा की कविता यादव द्वितीय रही। जबकि 800 मीटर में कांटा की सोनाली को पहला और कविता को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा 1500 मीटर में परासी कला की सोनाली प्रथम और कविता यादव द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में चंदौली प्रथम और भिखारीपुर द्वितीय रहा। वालीबाल में हारूपुर को पहला और चंदौली को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर व्यायाम प्रशिक्षक मदनलाल, पंकज सिंह, राकेश सोनकर, ओम प्रकाश यादव, राजेश यादव, संजय यादव, सुनील तिवारी, वकील यादव, संतोष, इंद्रदेव, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed