फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Boy falls into boiling milk pan

खौलते हुए दूध की कढ़ाई में बालक गिरा

Fri, 20 Nov 2020 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Boy falls into boiling milk pan
बबुरी। थाना क्षेत्र के गौरी गांव स्थित एक घर में शुक्रवार की सुबह खौलते हुए दूध की कढ़ाई में गिरकर धीरज यादव (08) गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिवार वालों ने उसे कढ़ाई से बाहर निकाला और ठंडे पानी से नहलाया। बाद में उसे उपचार के लिए पांडेयपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी रामाशीष यादव शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे कढ़ाई में दूध खौला रहे थे। इस दौरान उनका पुत्र धीरज यादव (08) वहां आया और पास में रखी आलमारी से सामान उतारने के लिए एक टेेबल पर चढ़ गया। आलमारी से सामान उतारने के दौरान उसका पैर लड़खड़ा गया और वह खौलते हुए दूध से भरी कढ़ाई में गिर गया। दूध में गिरते ही धीरज चीखने चिल्लाने लगा। उसकी चीख सुनकर रामाशीष दौड़कर वहां पहुंचे और उसे खौलते हुए दूध से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल ठंडे पानी से नहलाया। बाद में परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए पांडेयपुर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed