फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Book a lawn and hotel on wedding ascendant

सहालग में नहीं मिल रहे लॉन व होटल, सब हुए बुक

Wed, 18 Nov 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Book a lawn and hotel on wedding ascendant
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के बाद अब त्योहारों के साथ ही शादी-विवाह का सीजन भी शुरू हो गया है। 25 नवंबर से शादियों होने लगेंगी । इस वर्ष दिसंबर माह तक सिर्फ आठ लगन हैं। कोरोना के कारण लगभग आठ माह तक शादी-विवाह का आयोजन बंद रहा है। आयोजनों की मंजूरी मिलने के बाद शादी की तैयारी में जुटे लोगों ने धड़ाधड़ लॉन बुक कर लिया है। शादी के लग्न पर सभी होटल और लॉन बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। ऐसे में शादी-विवाह के आयोजन पर भी प्रतिबंध लगा रहा। हालांकि अनलॉक के दौरान कुछ शर्तों के साथ लोगों को शादी-विवाह के आयोजन करने की छूट अवश्य दी गई लेकिन उस दौरान काफी कम संख्या में आयोजन हुए। पहले 50 और फिर उसके बाद 100 लोगों के साथ वैवाहिक आयोजन की छूट मिली पर काफी कम शादियां हुईं। अब 200 लोगों की उपस्थिति के साथ वैवाहिक आयोजनों की छूट मिलने के बाद रुकी शादियों का दौर तेजी पकड़ने लगा है। वैवाहिक आयोजनों के लिए लोगों ने लॉन व होटलों की बुकिंग करा ली है। विवाह लग्न पर कोई भी लॉन खाली नहीं है।
विज्ञापन

लॉन व होटल संचालकों ने अपने संस्थानों को सजाना-संवारना शुरू कर दिया है। लॉन में घासों की कटाई कराने के साथ टेंटों को सजाने व नए बरतनों की व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके साथ ही कुछ लॉनों को आकर्षक लाइटों से भी सजाया जा रहा है। वहीं सावधानी को लेकर लॉन व होटलों के गेटों व कमरों में सैनिटाइजर रखवा दिए गए हैं। वेटरों को सुरक्षा के लिए ग्लब्स दिए जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन व होटलों में कार्य करने वालों में खुशी
शादी-विवाह के आयोजनों की शुरूआत होने की खबर सुनने के बाद संचालकों के साथ इनमें कार्य करने वाले लोगों में भी खुशी है। लॉकडाउन के कारण वैवाहिक लॉनों व होटलों के बंद रहने से इनमें कार्य करने वाले कर्मचारियों के सामने संकट खड़ा हो गया था। लॉन व होटल संचालकों ने कर्मचारियों की छंटनी आरंभ कर दी थी। अब आयोजनों के फिर से आरंभ होने से उनकी आजीविका की समस्या समाप्त हो जाएगी।
कोट..........
लॉकडाउन के कारण वैवाहिक आयोजनों पर प्रतिबंध होने से काफी कठिनाई उठानी पड़ी थी। अब 200 लोगों के साथ आयोजन की छूट मिलने के बाद बुकिंग में तेजी आई है। हालांकि दिसंबर तक केवल आठ लगन होने से कमाई पर असर पड़ेगा पर आने वाले सीजन में बुकिंग में तेजी आने की पूरी उम्मीद है। आरिज अहमद, लॉन संचालक।

शादी-विवाह को लेकर होटलों में बुकिंग आरंभ हो गई है। हालांकि अभी बुकिंग में काफी तेजी नहीं आई है पर लोगों का बुकिंग के लिए आने का क्रम शुरू हो गया है। इस दौरान सावधानी के लिए होटल के स्टाफों को सतर्क कर दिया गया है। होटल के सभी कमरों को सैनिटाइज कराने के साथ उनमें हैंड सैनिटाइजर रखवाए जा रहे हैं।
विष्णुकांत अग्रवाल, होटल संचालक।
रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
बाइट- 2858
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed