{"_id":"62a396cf68e0a84308388784","slug":"bolero-overturned-uncontrollably-eight-injured-chandauli-news-vns65819733","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू होकर बोलेरो गड़ही में पलटी, आठ हुए जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू होकर बोलेरो गड़ही में पलटी, आठ हुए जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहाबगंज। लेवा इलिया मार्ग पर क्षेत्र के विलासपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात बेकाबू बोलेरो पलटने से सवार आठ लोग घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिहार प्रांत के चांद थाना अंतर्गत हमीरपुर गांव निवासी प्रिया तिवारी अपने बच्चों और रिस्तेदारों के पीडीडीयू नगर आई थी। यहां वे बोलेरो में सवार होकर देर शाम वापस हमीरपुर जा रही थी। बोलेरो अभी विलासपुर गांव के पास पहुंची थी कि गड्ढे से बचने के चक्कर में बेकाबू हो गई और पुलिया से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायलों को बाहर निकाला। इस घटना में प्रिया तिवारी (32), दिव्यांश तिवारी (4), शिवांश तिवारी (10), अनुराग तिवारी (16) निवासी हमीरपुर, राज कुमार (53), पुनम (50) निवासी खरीद बबुरी, सुषमा (50) निवासी भुसी कृतपुरवा शहाबगंज, बोलेरो चालक अमरेन्द्र कुमार (28) निवासी सुरहा थाना चांद घायल हो गए। सभी को पीएचसी पहुंचाया गया। यहां चालक अमरेन्द्र की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।