{"_id":"6abd6d2dde60d6e5730d6d43","slug":"body-of-a-young-man-from-prayagraj-found-floating-in-the-ganges-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155484-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गंगा में उतराया मिला प्रयागराज के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गंगा में उतराया मिला प्रयागराज के युवक का शव
विज्ञापन
गंगा में उतराया मिला प्रयागराज के युवक का शव
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली गांव के पास मंगलवार की शाम गंगा में 40 वर्षीय युवक का शव उतराया मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान प्रयागराज निवासी तुषार मित्तल पुत्र राकेश मित्तल के रूप में हुई।
बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तुषार मित्तल 25 सितंबर से घर से लापता थे। उनकी बाइक यमुना नदी के पुल पर खड़ी मिली थी। इसके बाद से पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार की शाम सरौली घाट के पास लोगों ने गंगा में युवक का शव उतराया देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बलुआ पुलिस को दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मिले ड्राइविंग लाइसेंस से युवक की पहचान तुषार मित्तल के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस से शव की पहचान हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।