{"_id":"61df2758350559597a261f2c","slug":"board-exams-will-be-held-at-94-centers-in-the-district-chandauli-news-vns6330776131","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्रों का हुआ है निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्रों का हुआ है निर्धारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। जनपद में इस बार कुल 94 केंद्र बनाए गए। पिछली बार की तुलना से एक कम है, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से केंद्रों के निर्धारण की आपत्ति 13 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद ही केंद्रों के निर्धारण की पूरी प्रक्रिया पूर्ण हो पाएगी। वहीं विभागीय अधिकारियों का दावा है कि केंद्र के निर्धारण में इलाहाबाद बोर्ड के ही ऑनलाइन वेबसाइट से किया जाता है।
जिले में कुल 200 के आस पास स्कूल होते हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। केंद्रों को लेकर कई तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। जैसे कुछ स्कूलों का परीक्षा केंद्र काफी दूर बना दिया दिया गया है। ऐसी दिक्कतों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आपत्तियां आ रही हैं। किस तरह की कितनी आपत्तियां अब तक आईं, इसे बताया नहीं जा रहा है। जिले में कुल 94 केंद्र बनाए गए हैं।
जिले में हाई स्कूल के बालक वर्ग में 17283 और बालिका वर्ग के लिए 15285 परीक्षार्थी े हैं। इंटरमीडिएट के लिए बालक वर्ग के 14302 और बालिका वर्ग में 12687 परीक्षार्थी हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो बालिका वर्ग के लिए केंद्रों के निर्धारण में पांच किलोमीटर का दायरा रखा गया है वहीं बालक वर्ग के लिए 10 किलोमीटर का दायरा निर्धारित किया गया है। अभी आपत्ति की तिथि 13 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद ही केंद्रों की दूरी व निर्धारण के बारे में जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
जनपद में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनके आपत्ति की तिथि 13 जनवरी निर्धारित की गई है। तिथि निर्धारण के बाद ही समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों के निर्धारण किया जाएगा। डॉ विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।