फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP wave across the country, opponents have no issue: Swatantradev

पूरे देश में भाजपा की लहर, विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं : स्वतंत्रदेव

Sat, 11 May 2024 01:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
BJP wave across the country, opponents have no issue: Swatantradev
चंदौली। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जनता नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है, विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा अपने विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाती है, इसलिए जनता का स्नेह भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में हैं। कहा कि एक जून को कमल का बटन इतना दबाना कि विरोधियों की जमानत जब्त हो जाए। वह शुक्रवार को चंदौली में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के नामांकन के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार में गरीबों, किसानों का उत्थान हुआ है। जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, आवास योजना का सीधा लाभ गरीबों को मिल रहा है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह, दर्शना सिंह, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, कैलाश खरवार, लोकसभा प्रभारी ओंकार केसरी, सर्वेश कुशवाहा, शिवराज सिंह, हरिवंश उपाध्याय, अनिल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राज किशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, हंसराज विश्वकर्मा, अभिमन्यु सिंह और विनीत सिंह रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने अपने कार्यकाल में चंदौली में 1200 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य कराए हैं। आपका आशीर्वाद मिलता रहा तो चंदौली को विकसित बनाएंगे। आज भी विकास के मामले में चंदौली प्रदेश का पांचवां लोकसभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि इस भीड़ को देखकर लग रहा है कि यहां ऐतिहासिक जीत होगी। मोदी और योगी के सिपाही के रूप में आप सब लोगों की निरंतर सेवा करता रहूंगा। मन में यही कामना है कि जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी बनारस का विकास कर रहे हैं, उनके आशीर्वाद से चंदौली को भी विकसित बनाएंगे। चंदौली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के नामांकन के दौरान जनसभा में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आप लोगों ने ऐतिहासिक नामांकन कराया है। इससे यह साबित होता है कि इस चुनाव में सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग कहते हैं कि संविधान खतरे में है, लेकिन भाजपा सरकार में संविधान और आरक्षण सुरक्षित है। इन पार्टियों को डर है कि आने वाले समय में उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। समाजवादी पार्टी के लोगों ने गरीबों के हक पर डाका डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed