फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP's micro donation campaign started

भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान आरंभ

Thu, 14 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP's micro donation campaign started
शिकारगंज। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पूरे देश में प्रत्येक मंडल में भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान जारी है। इसके तहत बुधवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार के नेतृत्व में चकिया नगर में अभियान चलाकर पार्टी फंड के लिए सूक्ष्म चंदा ऑनलाइन भेजने की अपील की गई। लोगों को लिंक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में पार्टी के स्थापना दिवस छह अप्रैल से पूरे देश में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए हैं । ताकि पार्टी के लिए फंड जुटाया जा सके। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से पांच रुपए, 50 रुपए, 100 रुपए, 500 तथा 1000 रुपए तक डोनेशन के रूप में ऑनलाइन लिंक पर भेजने की अपील की जा रही है। जिस पर लोग पार्टी फंड के लिए डोनेट भी कर रहे हैं।इस निर्देश के तहत क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में संपर्क कर पार्टी के लिए धन एकत्रित करने का अभियान चलाया।जनसंपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, रवि गुप्ता, राजीव पाठक, रिंकू विश्वकर्मा, सहित तमाम कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed