फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP's bet in SP's stronghold

सपा के गढ़ में भाजपा का दांव

Wed, 23 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP's bet in SP's stronghold
पीडीडीयू नगर। धान के कटोरे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनावी बिसात पर सियासत की शतरंज शुरू हो गई है। सपा और भाजपा निर्दलियों के नाव में सवार हो चुनावी वैतरणी पार करेंगे। अभी तक सपा ज्यादा बार इस पद पर काबिज रही हैं।
विज्ञापन

वाराणसी से अलग करके 1997 में जिला चंदौली का गठन किया गया था। इसके गठन के बाद से वाराणसी की सुषमा पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। इसके बाद 2000 में हुए चुनाव में सपा की पूनम सोनकर निर्वाचित हुई। इसके बाद पूनम सोनकर चकिया विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुनी गईं। 2005 में हुए जिला पंचायत चुनाव में सपा की अमलावती यादव जिले की प्रथम नागरिक बनी । 2010 में हुए चुनाव में छत्रबलि सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 2015 में सरिता सिंह ने विधायक सुशील सिंह की पत्नी किरण सिंह को हराकर जिले का प्रथम नागरिक बनीं। पहली बार सपा को मजबूत दलीय चुनौती मिल रही है। यह चुनाव दोनों दलों के रणनीतिकारों के लिए चुनौती से कम नहीं है। दोनों ही दल निर्दलीय रुप में जीते उम्मीदवारों पर अपना दांव खेल रहे हैं। सबसे अधिक जिला पंचायत सदस्य सपा के पास हैं । ऐसे में सपा अपने सदस्यों के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत का दावा ठोंक रही है। जबकि केंद्र और राज्य का सरकार संभाल रही बीजेपी भी जीत की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed