फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP MLA heard the problems at his residence

Chandauli News: भाजपा विधायक ने अपने आवास पर सुनीं समस्याएं

Mon, 02 Jun 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA heard the problems at his residence
चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने रविवार को अपने साडाडीह गांव स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। शिकायतों को सुनकर अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान पूर्व सभासद राममूरत कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, शिवरतन गुप्ता, रणजीत पटेल, संतोष मौर्य, पंकज सिंह और पांचू चौहान ने बताया कि चंद्रप्रभा प्रखंड प्रथम पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर के जिलेदार द्वितीय की ओर से 20 मई को लालपुर बोदारा माइनर पर जगह-जगह आवागमन के लिए लगाए गए पटिया पत्थर को अतिक्रमण का हवाला देकर नोटिस भेजा है। उन्होंने बताया जबकि हम लोगों ने कोई भी अतिक्रमण नहीं किया है। बताया की सिंचाई की पानी अवरोध के लिए 70 वर्ष पूर्व चकिया इलिया मार्ग पर कर्मनाशा बड़ी नहर के पास लगाया गया साइफन ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन

यह पानी के बहाव में अवरोधक है। इसकी मरम्मत कराने की जरूरत है। इस पर विधायक ने डीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समस्या का समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने भूमि संबंधी विवाद, अन्य ने बिजली के खंभे लगवाने और अधिक आ रहे बिजली बिलों की शिकायत की। इस अवसर पर कैलाश जायसवाल, केसरी नंदन, विजय पटेल, सुनील मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed