फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP encompass over in two hours

भाजपा का धरना दो घंटे में खत्म

Mon, 07 Sep 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 07 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP encompass over in two hours
ककरैत-तलाशपुर मार्ग की मरम्मत सहित अन्य मांगों के समर्थन में भारतीय जनता
विज्ञापन
पार्टी ने रविवार को ककरैत पुलिया के समीप धरना शुरू कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने भी इस धरने का समर्थन किया। हालांकि नायब तहसीलदार के आश्वासन पर दो घंटे में ही धरना समाप्त हो गया।


ककरैत-तलाशपुर मार्ग की मरम्मत, ककरैत फीडर की स्थिति सुधारने, आपदा राहत चेक वितरण न होने से नाराज होकर भारतीय जनता  पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह दस बजे से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ककरैत पुलिया के समीप बेमियादी धरने की शुरूआत की।

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने भी इस धरने केे अपना समर्थन दिया। इस मौके पर हुई सभा में पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि ककरैत से तलाशपुर तक रास्ता पूरी तरह खराब है। रास्ता बिहार से आने वाले ओवरलोड ट्रकों की वजह से खराब हुआ है।

इसकी लगातार शिकायत हुई है लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। यही नहीं पुलिस की वाहनों से अवैध वसूली से भी दिक्कत हो रही है।

धरना शुरू होने के दो घंटे बाद ही मौके पर पहुंचे  नायब तहसीलदार सदर गुलाबचंद्रा ने समस्याओं के समधान का आश्वासन दिया। इस पर भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

इस मौके पर अदसड़ निवासी गौ संवर्धन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

इस मौके पर हरेन्द्र राय, पूर्व प्रमुख देवेन्द्र प्रताप सिंह,  अनिल सिंह झुन्ना, विनोद राय, अक्षय सिंह, गुड्डू राय, धनंजय खरवार, अनुराग  सिंह, गिरीश सिंह, राजीव रतन सिंह, धर्मेन्द्र उपाध्याय, रामसुधार  उपाध्याय, अजीत राय आदि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बरहनी दक्षिणी श्रवण कुमार सिंह ने और संचालन पार्टी के सैयदराजा विधान सभा प्रभारी दिनेश तिवारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed