Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bindu is developing the skills of self-reliance among the girls of Naugarh.

Chandauli News: नौगढ़ की बालिकाओं में आत्मनिर्भरता के गुर गढ़ रहीं बिंदू

Sun, 15 Oct 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bindu is developing the skills of self-reliance among the girls of Naugarh.
जिले के नक्सल इलाके नौगढ़ में 1996 से ग्राम्या संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं। किशोरियों को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा में निपुण बना रही है। बच्चियों को शिक्षित करने, उन्हें बीमारियों से बचाने की मुहिम चला रही हैं। बिंदु सिंह अब तक 19 बालिकाओं को वधू बनने से बचा चुकी है। बालिकाओं को कोविड काल में बीस हजार निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किया। कम कीमत में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए नौगढ़ के लालतापुर गांव में सेनेटरी पैड बनाने के लिए मशीन लगवाई।
विज्ञापन

चंदौली जिले में एक मिसाल बन कर उभरी बिंदु सिंह अब तक 19 बालिकाओं को वधू बनने से बचा चुकी है। इस दौरान उन्हें लोगों के उग्र विरोध का सामना भी करना पड़ता है। वह बताती है कि आज भी देहात क्षेत्र में बाल विवाह हो रहे हैं। सूचना मिलने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह को रुकवाया जाता है। मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। कहा कि कम उम्र में विवाह से बालिकाओं का शारीरिक विकास रुक जाता है। सामाजिक कार्यों के लिए बिंदु सिंह सरकारी गैर सरकारी कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी संस्था लगातार महिला सशक्तिकरण के अभियान में जुटी हैं।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन काली माता मंदिर की पहचान अलग है। मान्यता है कि यहां दर्शन पूजन करने से मन्नतें पूरी होती हैं। यह मंदिर चंदौली मझवार स्टेशन के समीप स्थित है। नगर ही नहीं यहां दूसरे प्रदेश बिहार, बंगाल के लोग भी दर्शन-पूजन को आते हैं। यहां मां काली का दर्शन के साथ नवदुर्गा सहित कई देवी देवताओं का दर्शन लोगों को होता है। मंदिर का कब निर्माण हुआ यह किसी को मालूम नहीं है। जनश्रुतियों के अनुसार यह मंदिर सदियों पुराना है। चंदौली स्टेशन से सटे हुए मंदिर होने के कारण यहां भक्तों की भीड़ होती है। प्रति वर्ष नवरात्रि में यहां भक्तों की अधिक भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन माता के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। देवी पार्वती को शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है. शैल का शाब्दिक अर्थ पर्वत होता है। पर्वतराज हिमालय के घर में पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा गया। घट स्थापना कर माता का आह्वान किया जाता है। पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि रविवार को कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47 मिनट तक है। वहीं अभिजीत मुहुर्त दिन में 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक है। प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर 2023 की रात 11:24 मिनट से शुरू होगी और ये 15 अक्टूबर की दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed