Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bindu is developing the skills of self-reliance among the girls of Naugarh.

Chandauli News: छह महीने से वेतन न मिलने पर पंचायत सहायक ने छोड़ी ड्यूटी

Sun, 15 Oct 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bindu is developing the skills of self-reliance among the girls of Naugarh.
नियामताबाद विकासखंड के कूढ़े खुर्द गांव की एकमात्र पंचायत सहायक छह महीने से वेतन न मिलने के कारण नहीं आ रही हैं। इससे ग्रामीणों के कई कार्य ठप पड़े हैं। वे कुटुंब रजिस्टर में नाम चढ़वाने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान है। ग्रामीण रोजाना पंचायत भवन से निराश होकर लौट जाते हैं। ग्राम प्रधान रेनू यादव ने बताया कि कूढे खुर्द गांव में पंचायत सहायक के पद पर संध्या यादव नियुक्त हैं। जो पिछले छह महीने से नहीं आ रही हैं। इससे ग्रामीणों का कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। कंप्यूटर का पूरा कार्य संध्या ही संभालती है। इस समस्या से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ग्राम सचिव विनोद कुमार ने बताया कि पंचायत सहायक के नहीं आने का मामला संज्ञान में है। उनको जल्द ही नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। इस संबंध में पंचायत सहायक संध्या यादव ने बताया कि सैलरी छह महीने से नहीं मिली है। इसलिए वह रोजाना पंचायत भवन नहीं जाती है।
विज्ञापन

-----------------------
मेरी सास मालती देवी का मृत्यु प्रणाम पत्र बनवाना है। इसके लिए एक महीने से पंचाय पर दौड़ रहे हैं पर पंचायत सहायक के न होने से नहीं बन पा रहा है।-ऋतु जायसवाल
विज्ञापन

-------------
कोटेदार के यहां पंचायत सहायक रहते हैं। वहीं लोगों की यूनिट देखकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। पर पात्रता होने के बाद भी पंचायत सहायक के न होने से मेरा आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है।-विनित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मेरी माताजी का देहांत हो गया है। एक महीने से मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। गांव में पंचायत सहायक छह महीने से नहीं आ रही हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।-थामस पाल डेविड

-----------
पंचायत सहायक पिछले छह महीने से कार्यालय मेंं नहीं बैठती हैं। जिससे हमलागों को कोई जानकारी के लिए सीएससी का सहारा लेना पड़ता है उससे पैसे भी खर्च होते हैंं।-संदीप कुमार

-------------
रिपोर्ट--अमरेंद्र पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed