{"_id":"6102f3038ebc3e663a521866","slug":"bike-riding-student-dies-after-being-hit-by-purushottam-express-chandauli-news-vns6032123129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरूषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरूषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
सैयदराजा (चंदौली)। थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग पर लगे बैरियर को पार कर ट्रैक किनारे खड़े बाइक सवार युवक की बृहस्पतिवार को पुरूषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट आ जाने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव और उसकी मोटरसाइकिल को थाने ले आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। युवक लखनऊ स्थित एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी बरसाती चौबे का बड़ा पुत्र शिवम चौबे (20) बृहस्पतिवार को बाइक लेकर पिता की दवा लेने सैयदराजा बाजार आया हुआ था। जैसे ही मुख्य बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा। थोड़ी देर में ट्रेन के गुजरने के कारण क्रासिंग पर लगा बैरियर बंद मिला। इसके बाद शिवम अपनी बाइक को किनारे से निकाल कर रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा हो गया। उसी समय तेज रफ्तार पुरूषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गये। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सैयरदाजा थाने की पुलिस शिवम के शव व बाइक को उठाकर थाने ले आई। बाद में इसकी सूचना लोगों ने उसके परिवार को दी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सूचना के बाद थाने पहुंचे मृतक के पिता व उसके छोटे भाई शुभम (16) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी शिवम पढ़ने में काफी होशियार था। वह लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लोगों ने बताया कि शिवम काफी होनहार के साथ ही काफी मृदुभाषी था। कहा कि वह एक बेहतरीन इंजीनियर बनकर परिवार और गांव का नाम रोशन करना चाहता था।